फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों का तीन माह का अटका वेतन नहीं मिला

Sat, 07 Mar 2026 08:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राई ​स्थित मोतीलाल नेहरु खेलकूद विद्यालय में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत : मंच
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में शनिवार को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की विद्यालय शाखा की बैठक हुई। कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों ने बताया है कि अक्तूबर से दिसंबर 2025 का वेतन आज तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन उनकी समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनसे सफाई के अतिरिक्त अन्य विभिन्न प्रकार के कार्य करवाए जाते हैं। उनको कौशल रोजगार निगम के नियम व आदेश अनुसार उनको छुट्टियां भी नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्राचार्य निदेशक को अनुरोध पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें