फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सम्राट अशोक को बताया अखंड भारत का निर्माता

Fri, 27 Mar 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सम्राट अशोक जंयती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था 
विज्ञापन
गोहाना। गढ़ी सराय नामदार खान की अंबेडकर चौपाल में हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति की ओर से सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।मुख्य अतिथि आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि सम्राट अशोक महान परोपकारी और अखंड भारत के निर्माता थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के शिलालेख और स्तंभ आज भी उनके महान कार्यों की याद दिलाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश महासचिव रोहतास अहलावत ने की। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक अपने जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारे। उनके समय में 23 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए थे।
इस मौके पर पूर्व सरपंच रामकुमार, जगदीश चहल, हवा सिंह कश्यप, भोलाराम वाल्मीकि, सुरेश चहल, नरेंद्र प्रजापति, रोशन लाल कश्यप, जय नारायण नरवाल, हरीश अहलावत, कृष्ण सैनी, दिनेश मेहरा और गुलाब सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें