फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आहुति संस्था की मदद से महिला का कराया नेत्रदान

विज्ञापन
आहुति संस्था द्वारा करवाए जाने वाले नेत्रदान की 1083वीं नेत्रदाता आशा वासन। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
गोहाना। मेन बाजार क्षेत्र की रहने वाली 73 वर्षीय आशा वासन का 25 मार्च को निधन हो गया। उनके परिवार ने उनका नेत्रदान करवाया। आहुति संस्था की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। संस्था की ओर से बताया गया कि यह 1083वां नेत्रदान कराया गया है।
विज्ञापन


आशा के पति रमेश वासन रिटायर्ड पटवारी हैं। उनके बेटे राजेश वासन, नरेश वासन, बेटी ममता धवन व रितु धवन की सहमति से नेत्रदान संभव हुआ। उनके पोतों ध्रुव वासन और नंदन वासन ने भी सहमति जताई। आहुति संस्था से जुड़े सुरेंद्र कालरा, नरेंद्र लोहमोर, मनोज दुरेजा और अशोक हंस ने बताया कि नेत्रदान जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें