फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली कर्मियों ने रखी भूख हड़ताल, 12 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होेंगे शामिल

Fri, 30 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कबीरपुर स्थित सर्कल कार्यालय में वीरवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने भूख हड़ताल की। इस दौरान उन्होंने 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया। उन्होंने सर्कल कार्यालय में बिजली मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व सर्कल सचिव महेंद्र मालिक ने फूलमाला पहनाकर बिजली कर्मचारियों को भूख हड़ताल पर बैठाया। यूनिट प्रधान नितेश शर्मा ने बताया कि भूख हड़ताल कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करवाने व हाईकोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए की गई है।
राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव ने कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। लेबर कोड रद्द करवाने, बिजली निगम का निजीकरण रुकवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, स्मार्ट मीटर को बंद करवाने, कर्मचारियों को पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता आदि मांगों को लेकर हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता विकास दहिया व जितेंद्र और मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुनील दत्त ने किया। इस दौरान जितेंद्र, सोहन शर्मा, जोगेंद्र, प्रदीप, सुनील चहल, पवन, मनोज, सुनील, अशोक व दीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें