फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हड्डी रोगियों को अब दो दिन ही मिलेगा उपचार

Fri, 30 Jan 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल सप्ताह में दो दिन ओपीडी लगाएंगे और दो दिन ऑपरेशन करेंगे। एक दिन दिव्यांगता जांच कैंप में तो शनिवार को जेल ड्यूटी के दौरान बंदियों व कैदियों का उपचार करेंगे। इससे अब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में फिलहाल दो हड्डी रोग विशेषज्ञ नियुक्त हैं। स्थायी तौर पर नियुक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल की ओपीडी भी सप्ताह में महज दो से तीन दिन ही चल पाती है जबकि सोमवार और शुक्रवार को ऑपरेशन थिएटर में रहते हैं।
बुधवार को दिव्यांगता जांच शिविर और शनिवार को जेल ड्यूटी में चिकित्सक जाते हैं। ऐसे में सुबह की ओपीडी में मंगलवार व वीरवार को हड्डी के रोगियों को उपचार मुहैया हो जाता है लेकिन अन्य दिनों नहीं मिल पाता है। दूसरे निजी चिकित्सक डॉ. संदीप बिरजानिया अस्पताल में शाम 4 से 6 बजे तक ओपीडी लगाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार, शुक्रवार को होती थी दिव्यांगता जांच
सिविल सर्जन ने मई 2025 में सप्ताह में हर बुधवार और शुक्रवार को दिव्यांगता जांच के आदेश दिए थे। उस दौरान दिव्यांगता जांच प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या अधिक थी। कुछ समय बाद दिव्यांगता जांच प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या में कमी आई तो 1 अक्तूबर 2025 से सप्ताह में हर बुधवार को दिव्यांगता जांच कैंप लगने लगे। इस कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा एक पैथोलॉजी चिकित्सक भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें