मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
- फोटो : 1
कोसली। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बिजली निजीकरण, हरियाणा एग्री डिस्कॉम गठन और लंबित मांगों को लेकर कोसली यूनिट में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता धर्मेंद्र और शीशराम जेई ने की। यूनिट प्रधान जयप्रकाश ने कहा कि बिजली निजीकरण कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से निजीकरण रोकने, एग्री डिस्कॉम पर पुनर्विचार करने और मांगों का समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों ने सार्वजनिक बिजली व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।
मोर्चा ने बताया कि 5 अगस्त को भी यूनिट स्तर पर धरना जारी रहेगा। इसके बाद तीन दिन सब यूनिट स्तर पर प्रदर्शन होंगे और 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।