रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत बताया गया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे टीबी से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर उपचार शुरू करवाएं। संवाद