सोनीपत शहर में बिजली संकट के विरोध में जुलूस निकालते आप कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। बिजली संकट के चलते लोग परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में छोटूराम चौक से लेकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नगराधीश डॉ. अनमोल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। जिला युवा अध्यक्ष नवीन ओहल्याण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जिला युवा अध्यक्ष नवीन ओहल्याण ने कहा कि प्रदेश में घोषित अघोषित बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोग की परेशानी बढ़ी हुई है। साथ ही पेयजल किल्लत बनी हुई है। बिजली कटों के कारण उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हो चुके हैं। मध्य जोन युवा अध्यक्ष पवन तोमर, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र त्यागी, मध्य जोन सह सचिव विजेंद्र दहिया, गोहाना अध्यक्ष परमवीर मलिक, राहुल मलिक, जिला युवा संगठन मंत्री दीपक खत्री, सुमित आंतिल, साहिल आंतिल, निरंजन देशवाल, आशुतोष, मंजीत फरमाना, अंशुल गहलावत, एडवोकेट अजय आंतिल, शिवकुमार रंगीला आदि मौजूद रहे।