फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर, बठिंडा व सुपर एक्सप्रेस रहेगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर नरेला व होलंबी कलां के बीच तीन अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते वीरवार को चार घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहेगा। इस बीच सोनीपत रेलवे जंक्शन पर रूकने वाली कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर, बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस व सुपर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ऐसे में सोनीपत रेलवे जंक्शन से दिल्ली व कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उक्त जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि कुरुक्षेत्र-दिल्ली के बीच चलने वाले पैसेंजर ट्रेन (04449/52) के अलावा नई-दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12459/60) रद्द रहेगी। बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14507/08) को अंबाला तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को सोनीपत रेलवे जंक्शन पर नहीं पहुंचेगी। इससे इन ट्रेनों से दिल्ली व पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नए समय पर चलेगी यह ट्रेनें
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को वीरवार सुबह 8.35 बजे अमृतसर से चलाया जाएगा। वहीं नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी (12057) को दोपहर बाद 4.05 बजे नई दिल्ली से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें