फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 48 संक्रमित मिले, 53 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से मौत भी हो रही है। मंगलवार को कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 276 हो गई है। मंगलवार को कोरोना के 48 संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 4.15 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 53 मरीज ठीक हुए। जिससे सक्रिय मरीज घटकर 167 रह गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि मॉडल टाउन में दंपती, वेस्ट रामनगर में दंपती व उसका 17 वर्षीय बेटा, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में छह, पतला में पांच, कुंडली में दो, गोहाना में चार, मालवीय नगर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सेक्टर-15 में बुजुर्ग व्यक्ति व 14 वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 4.15 फीसदी रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिले में 1006 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 813 आरटीपीसीआर और 193 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट मंगलवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.04 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 1109 रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त की गई। इसमें से 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 4.15 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन

उत्तम नगर के बुजुर्ग महिला की हुई मौत
मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। उत्तम नगर, गोहाना की रहने वाली 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 20 जनवरी को बुखार हुआ था। इसके बाद उसने स्थानीय चिकित्सक से दवा ली, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 24 जनवरी को परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां पर एक्स-रे व खून जांच करने के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और 26 जनवरी को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट संक्रमित मिली। इसी बीच स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उसे 11 फरवरी को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थी।
तीसरी लहर में जा चुकी 22 की जान
कोरोना की तीसरी लहर भी जानलेवा बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक तीसरी लहर में 22 लोगों की जान जा चुकी है। तीसरी लहर में पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। उसके बाद अब तक 22 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिले में तीनों लहर में अब तक 276 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें