हॉकी मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रोमोशन की तरफ से एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर छठी महिला हॉकी सीरीज-2 का आयोजन किया गया। शनिवार को सीरीज के दो मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। पहला मैच जहां बराबर रहा, वहीं दूसरे मुकाबले में ईगल्स की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री योगेश पाल अरोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
हॉकी सीरीज में शनिवार को पहला मुकाबला मस्तांग व वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। दूसरा मुकाबला टीम ईगल्स व टीम बुल्स के बीच खेला गया। इसमें टीम ईगल्स ने टीम बुल्स को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया। मुख्यातिथि योगेश पाल अरोड़ा ने विजेता टीमों को बधाई दी।
इस दौरान भारत दुआ, संजीव गांधी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, प्रेम सिंह दहिया, अनिल डबास, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र लोहट, राकेश, प्रेम कुमार, रमेश, परवीन, कृष्ण व जितेंद्र के अलावा अकादमी की खिलाड़ी मौजूद रहे।