76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम को लेकर दिल्ली रेल मंडल ने भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 38 ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। हालांकि यह ठहराव अस्थायी रहेगा। समागम में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक अप और डाउन की 38 ट्रेनों को दो मिनट के लिए ठहराव का समय दिया है।
वार्षिक निरंकारी संत समागम भोड़वाल माजरी स्थित स्थल पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज समागम सेवा का उद्घाटन करेंगी। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगी। तीन दिवसीय समागम को लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।
देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी सेवाएं देने के लिए करीब एक माह पहले से पहुंचने लगते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निश्चित किया है, ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम
- 15707-08 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
- 11841-42 खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस
- 18101-02 जम्मू तवी-टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस
- 18309-10 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस
- 12925-26 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
- 20807-08 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
- 22685-86 यशवंतपुरम-चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- 12413-14 अजमेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
- 12057-58 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस
- 12471-72 बांद्रा टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस
- 12473-74 गांधीधाम जंक्शन-श्री माता वैष्णो देवी कटरा सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12475-76 हापा-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
- 12477-78 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
- 14033-34 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू मेल एक्सप्रेस
- 12459-60 नई-दिल्ली-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12715-16 हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस
- 12483-84 कोच्चुवेली-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12217-18 कोच्चुवेली- चंडीगढ़ जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान ए पंजाब एक्सप्रेस
वार्षिक निरंकारी संत समागम को लेकर भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा, ताकि समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। यह ठहराव अस्थायी रहेगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।