फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी: बिजली गिरने से बालिका की मौत, परिवार में मातम पसरा

Sat, 11 Nov 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव फरमाना निवासी सकीना अपनी बेटी सरोज (13) को साथ लेकर खेतों में पशु चारा लेने के लिए गई थी। उनके साथ पड़ोस की कई अन्य महिलाएं भी अपने पशुओं का चारा लेने के लिए उसके साथ खेतों में गई हुई थी। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बीच आसमानी बिजली गिरी तो सरोज उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव फरमाना में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका के शव का सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बालिका के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार को गांव फरमाना निवासी सकीना अपनी बेटी सरोज (13) को साथ लेकर खेतों में पशु चारा लेने के लिए गई थी। उनके साथ पड़ोस की कई अन्य महिलाएं भी अपने पशुओं का चारा लेने के लिए उसके साथ खेतों में गई हुई थी। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बीच आसमानी बिजली गिरी तो सरोज उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सरोज के शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया था। जहां पर शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया। शनिवार की दोपहर को सरोज के शव का अंतिम संस्कार किया गया, हादसे के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें