फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोक के बाद भी ड्रेन में डाल रहे कूड़ा चेतावनी बोर्ड लगाया

Sat, 11 Nov 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
साेनीपत। शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर छह में रोक के बाद भी कूड़ा डाला जा रहा है। ऐसे में लोगों को चेतावनी देने के लिए नगर निगम की ओर से ड्रेन के साथ विभिन्न जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। ड्रेन में कूड़ा डालने पर 500 रुपये का चालान व 2 साल की सजा दिलाने की चेतावनी दी गई है। चेतावनी बोर्ड लगने के बावजूद ड्रेन में कूड़ा फेंका जा रहा है। लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से गाड़ियों के माध्यम से भले ही घर-घर जाकर कचरा उठाया जा रहा हो, लेकिन ठोस कचरा प्रबंधन की नीति अब तक नहीं बन पाई है। नगर के घरों से निकलने वाला कचरा मुरथल स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजा जा रहा है। उसके बावजूद ड्रेन के आसपास रहने वाले लोग व दुकानदार कूड़े को ड्रेन में डाल रहे हैं। नगर निगम की अनदेखी के कारण समय-समय पर कचरे को नष्ट करने के लिए आग लगा दी जाती है। इससे वायु प्रदूषण होता है। आज भी हालात यह हैं कि जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है, उस रोड से गुजरने वाले को दुर्गंध का सामना कर रहे हैं। कचरा ड्रेन के निकट स्थित बस स्टैंड के पास फेंका जा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। पर्यावरण दूषित होने से लोगों को बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
ड्रेन नंबर छह या नाले में कूड़ा फेंकना दंडनीय अपराध है। कूड़ा उठान के लिए डोर टू डोर वाहन भेजे जा रहे हैं। साथ ही ड्रेन नंबर छह के पास चेतावनी बोर्ड लगवाए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति ड्रेन या नाले में कूड़ा फेंकता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें