फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लिफ्ट ले चालक के साथ पी बीयर, नशा होने पर गाड़ी, मोबाइल व नकदी ले भागा

Sat, 30 Dec 2023 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई चौक से गांव ककरोई जाने के लिए एक युवक ने इको चालक से लिफ्ट ली और बाद में बीयर पीने पर चालक को नशा हुआ तो वह गाड़ी, नकदी व मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़ित को होश आया तो खुद को खरखौदा में पाया। वह रात भर एक चाय की दुकान पर रुके और सुबह परिजनों को अवगत कराया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव भदाना निवासी राजेश ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 28 दिसंबर की रात को आठ बजे इको गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान ककरोई चौक के पास से एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। उसने कहा कि उसे ककरोई जाना है। उसने युवक को लिफ्ट दे दी। कुछ देर बाद उसने युवक को गाड़ी चलाने के लिए दे दी। वह ककरोई शराब ठेके के पास पहुंचे तो उन्होंने बीयर ले ली। राजेश ने बताया कि बीयर पीने से उन्हें नशा हो गया। जिसके बाद युवक उन्हें गाड़ी में बैठा कर वहां से चल पड़ा। इसके बाद युवक ने उन्हें खरखौदा में रोहणा बाईपास के पास उतार दिया और उनकी जेब से 19 हजार रुपये व मोबाइल निकाल कर वह गाड़ी लेकर भाग गया। रात को जब उन्हें होश आया तो वह रात को एक चाय की दुकान प रुके। सुबह उन्होंने परिजनों को अवगत कराया। परिवार के सदस्य उन्हें घर ले गए। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें