फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखावे पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है मनुष्य : डॉ. मणिभद्र

Fri, 04 Oct 2024 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में अच्छाई व बुराई का प्रश्न सदैव महत्वपूर्ण रहा है। किसी भी मनुष्य या वस्तु को अच्छाई व बुराई की परिधि में रखना अकसर व्यक्तिगत अनुभव, धारणाओं व सामाजिक संदर्भों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र महाराज गुड़ मंडी स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युग में मनुष्य अपने आंतरिक गुणों व वास्तविक अच्छाई के स्थान पर बाहरी दिखावे पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। समाज में सफलता व प्रभावशाली छवि को ही प्रमुख मान लिया गया है। यही कारण है कि मनुष्य अकसर अच्छा दिखने की कोशिश में लगा रहता है। धर्म सभा के पश्चात 73 दिन का उपवास करने वाले राजेंद्र वर्मा का पारणा महोत्सव मनाया गया। सभा में पुनीत मुनि महाराज व महासाध्वी सृजना महाराज ने भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें