फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंस्टाग्राम से धनी एप किया डाउनलोड, हो गई 1.71 लाख की ठगी

Fri, 18 Oct 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बिचपड़ी निवासी के इंस्टाग्राम पर ऋण देने के लिए धनी एप डाउनलोड कराने के बाद उनसे 1.71 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। ग्रामीण को 25 लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके बाद ग्रामीण से आठ बार में अलग-अलग खातों में इंश्योरेंस व एडवांस किस्त के नाम पर 1.71 लाख रुपये डलवाए गए। पीड़ित ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुखबीर सैनी ने पुलिस को बताया कि 7 अक्तूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोन दिलाने वाले धनी एप के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उन्होंने लोन लेने के लिए अपनी निजी जानकारी एप में अपलोड कर दी। इस दौरान उन्होंने फाइल चार्ज के 353 रुपये भी अपने खाते से जमा करवा दिए। दूसरे दिन उनके पास चेतन रमेश धुरी नाम के व्यक्ति ने कॉल की। उसने 25 लाख रुपये का ऋण पास कराने के बारे में जानकारी दी। उसने अपने परिचय में बताया कि वह धनी एप से बोल रहा है। उन्होंने अपनी आईडी भी व्हाटसएप पर भेज दी थी। इसके बार उसने फाइल लॉग इन के लिए 3750 रुपये की मांग की। पीड़ित ने रुपये चेतन रमेश के पास ऑनलाइन भेज दिए। रुपये भेजने के बाद पीड़ित के पास आकाश वर्मा नाम के युवक की कॉल आई। उसने स्वयं को एसबीआई में प्रबंधक बताया और इसके बाद दोनों युवक उनके पास नियमित रूप से कॉल करने लगे। उन्होंने इंश्योरेंस और एडवांस किस्त के नाम पर आठ बार में 171094 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। ऋण नहीं मिलने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का पता चला।
विज्ञापन




ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना सदर, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें