फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवाएं रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्य मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलनरत है। एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक व पीजी पॉलिसी की मांग को लेकर चिकित्सकों ने वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह 13 दिसंबर को अस्पताल को ओपीडी बंद रखेंगे। 14 दिसंबर से सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डॉ. प्यारेलाल ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सीधे एसएमओ के पद पर चिकित्सकों की भर्ती करने की योजना बनाई है। इस योजना में पहले से नियुक्त मेडिकल अधिकारियों की अनदेखी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया का चिकित्सकों ने वर्ष 2015 में विरोध किया था और सरकार ने भर्ती को रोकने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से चिकित्सकों में रोष है। इतना ही नहीं चिकित्सकों की पदोन्नति भी लंबे समय से रुकी हुई है। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर 13 दिसंबर से स्वास्थ्य सेवाएं बंद करके विरोध जताएंगे। इस दौरान डॉ. विकास चहल, डॉ. योगेश चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें