फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीएलएसए मार्च में गांवों में लगाएगा जागरूकता शिविर

Thu, 26 Feb 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) मार्च में जिले के गांवों में जागरूकता शिविर लगाएगा। राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 के तहत इन शिविरों का आयोजन राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि 2 से 26 मार्च तक मोहाना, माछरौला, महिपुर, लुहारी टीबा, महलाना, मलिकपुर, मेहंदीपुर, मिमारपुर आदि गांवों में शिविर लगाए जाएंगे। इसमें वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली, सामुदायिक मध्यस्थता की प्रक्रिया, उसके लाभ और न्याय तक आसान पहुंच के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 की जानकारी दी जाएगी। 14 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया जाएगा। समस्त नालसा योजनाएं, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और निशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता पर भी बात होगी।
कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता, सामुदायिक मध्यस्थ एवं जिला समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। संबंधित गांवों के सरपंचों और ग्राम सचिवों को गांव में मुनादी करवाकर अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ताओं एवं सामुदायिक मध्यस्थों को प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें