फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो 02: गांव रेवली स्थित बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू कॉलेज के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन वीरवार को गांव रेवली स्थित बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मनीष ट्री व अश्विनी पहलवान के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को पौधों का संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 स्वयंसेवकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों, गलियों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. हरदीप सिंह, सहायक सोनू ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें