फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद्य पदार्थों की जानकारी समझने में तकनीक की भूमिका पर चर्चा

Fri, 03 Apr 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विवि स्टाफ एवं विद्यार्थी। स्
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में बायोटेक्नोलॉजी और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अमेरिका से पहुंचीं चीफ साइंटिफिक ऑफिसर कृतिका चुघ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब लोगों को यह समझने में मदद करेगा कि वे क्या खा रहे हैं और कौन सा भोजन उनके स्वास्थ्य के लिए सही है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग खाद्य पदार्थों के लेबल को सही से नहीं समझ पाते जिससे भ्रम की स्थिति बनती है।
कृतिका चुघ ने ‘कीटली’ एप के बारे में जानकारी दी जो उत्पाद के लेबल को स्कैन कर उसकी जानकारी सरल भाषा में बताता है। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि छोटे-छोटे सही निर्णय बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें