फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों ने टॉप 20 में बनाई जगह

Fri, 03 Apr 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज में मेधावी विद्या​र्थियों के साथ प्राचार्य डाॅ. जेएस फोर। स्रोत: म
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की हाल ही में जारी मेरिट सूची में छोटू राम आर्य महाविद्यालय के बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों ने टॉप 20 में कई स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। मेरिट सूची में पार्थ दहिया ने छठा, जीवा ने सातवां, सम्मी ने दसवां, कशिश ने 11वां, सौरभ ने 14वां और हर्ष ने 19वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया और प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उषा दहिया, स्टाफ और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें