फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर में खराबी से नहीं हुए डिजिटल एक्स-रे, मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा एक्स-रे रूम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के चलते नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को डिजिटल एक्स-रे नहीं हो सकें, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना एक्स-रे कराए ही लौटना पड़ा। एक्स-रे के लिए उन्हें निजी अस्पताल व लैब का रुख करना पड़ा और जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज एक्स-रे कराने के लिए पहुंचते हैं। सामान्य अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की ही सुविधा है। फिल्म वाले एक्स-रे पहले ही बंद हो चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार सुबह डिजिटल एक्स-रे मशीन से जुड़ा कंप्यूटर खराब हो गया। सॉफ्टवेयर में दिक्कत होने के कारण रेडियोग्राफर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। ऐेसे में एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को लौटना पड़ा। उन्हें निजी अस्पतालों में 500 से 600 रुपये खर्च कर एक्स-रे कराने पड़े। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन व सरकार से मांग है कि कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को ठीक करके एक्स-रे की सुविधा को दोबारा शुरू कराई जाए, जिससे भविष्य में मरीजों को किसी परेशानी का सामना करना पड़े।
वर्जन
एक्स-रे मशीन से जुड़े कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में खराबी से डिजिटल कार्य बंद हो गया है। इस संबंध में इंजीनियर को ई मेल के माध्यम से सूचना दी गई है। एक-दो दिन में कंप्यूटर ठीक करवाकर दोबारा डिजिटल एक्स-रे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश दहिया, रेडियोग्राफर नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें