फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा कारिंदे का अपहरण कर बंधक बनाया, पिटाई करके 800 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली स्थित दो ढाबा मालिकों के बीच हुए झगड़े के बाद थाना कलां चौक से एक ढाबा संचालक के कारिंदे का अपहरण कर लिया। उसे कमरे में बंधक बनाकर पिटाई कर 800 रुपये भी छीन लिए। घायल को जान से मारने की धमकी दी गई। खरखौदा थाना पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ककरोई निवासी विकास का कहना है कि वह पिपली गांव के पहलवान ढाबे पर काम करता है। कुछ दिन पहले उसके ढाबे के मालिक अशोक की दूसरे ढाबे के मालिक सोनू व मोनू के साथ कहासुनी हुई थी। सोमवार को जब वह ढाबे का सामान लेने के लिए खरखौदा आया हुआ था। थाना कलां चौक पर उसके पास एक कार आकर रुकी, जिसमें से सोनू व मोनू ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर किसी गांव के खाली पड़े मकान में ले गए। जहां पर उसे न केवल बंधक बनाकर रखा, बल्कि मारपीट करते हुए उससे 800 रुपये छीन लिए। विकास का आरोप है कि उसे धमकी दी कि अगर किसी को पिटाई के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। वह किसी प्रकार वहां से छूट कर आया और अपने ढाबा मालिक को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें