फोटो : सोनीपत के गन्नौर में आयोजित श्री श्याम भव्य संकीर्तन के दौरान नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी को
फोटो 04: सोनीपत के गन्नौर में आयोजित श्री श्याम भव्य संकीर्तन के दौरान नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी को सम्मानित करते श्री सांवरियां परिवार सेवा समिति के पदाधिकारी। स्रोत: समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। श्री सांवरियां परिवार सेवा समिति की ओर से रविवार शाम को तीसरा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। संकीर्तन की शुरुआत चुलकाना धाम के रिंकल पुजारी ने किया। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी ने ज्योत प्रज्वलित की। महोत्सव में पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा व सामाजिक कार्यकर्ता हरीश वधवा ने भाग लिया।
भजन गायक पवन कपूर, मुकेश कुमार ने श्याम भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। दिल्ली से आई सोनी सिस्टर्स ने समा बांध दिया तो अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन राजीव राय ने किया। इस मौके पर राजेश चौहान, राकेश जैन, अमित कौशिक, राजेश जैन, पवन जैन मौजूद रहे।