फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आदेश को 10 दिन बीते पर नहीं खोली नाली, लोगों में रोष

Tue, 03 Mar 2026 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित न्यू बसंत विहार में नाली का दूसरा हिस्सा बंद रहने के कारण भरा दू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। नगर पालिका की ओर से न्यू बसंत विहार क्षेत्र में कराए गए गली व नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। नाली के ऊपर लगाए गए जाल के नाम पर खानापूरी किए जाने से पानी की निकासी बाधित हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जाल डालने के बाद नाली का दूसरा हिस्सा खोला ही नहीं जा रहा है। इससे दूषित पानी जमा है। बदबू आने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को मौखिक शिकायत दी गई तो नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार ने निर्माण एजेंसी को नाली खोलने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एजेंसी के कारिंदे ने दो दिन में नाली खोलने का आश्वासन दिया मगर 10 दिन बाद भी हालात वैसे ही हैं। अवरोध की वह से नाली का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब हालत यह हैं कि नालियों में पानी बजबजा रहा है। उसमें मच्छर पनप रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि निकासी के लिए नगर पालिका ने आगे नाला भी नहीं बनाया है। यदि नाली खुलती भी है तो पानी खाली प्लॉट में जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह नपा कार्यालय में पहुंच कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


-

वर्जन
न्यू बसंत विहार क्षेत्र में नाली नहीं खोले जाने के मामले में नपा अधिकारियों से जानकारी लेंगे। यदि एजेंसी की तरह से लापरवाही मिली तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। -प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें