फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की गिरफ्तारी के विरोध में किया संत समर्थन प्रदर्शन, सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सेक्टर-14 में सांसद रमेश कौशिक को मांगपत्र सौंपते हिंदू समाज के लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संतों की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने शुक्रवार को शहर के अग्रसेन चौक पर संत समर्थन प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के लोग जुलूस निकालते हुए शहर के सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर पहुंचकर सांसद रमेश कौशिक को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही संतों के साथ अन्याय बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल बार-बार हिंदुओं का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। कालीचरण महाराज, यति नरसिम्हानंद महाराज, जितेंद्र नारायण त्यागी व ऋषि कुमार स्वामी महाराज को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया था। जिससे हिंदू समाज में पुलिस के रवैये से आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पालघर के संतों को आज तक न्याय नहीं मिला। जबकि मुकदमे दर्ज करके संतों को प्रताड़ित किया जा रहा है। लोगों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर संतों की रिहाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सख्त कानून बनाने की भी मांग की। इस दौरान मनीष राई, मोहन कौशिक, सतीश जांगड़ा, कुलदीप सरोहा, तेजभान, जितेंद्र, सुनील, राम पाहुजा, जसबीर, नरेंद्र, संदीप, शीतल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें