खरखौदा। क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता की मांग उठाने वाले दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया मंगलवार को आईएमटी स्थित मारुति प्लांट गए और अधिकारियों से स्थानीय युवाओं को नौकरी देने में प्राथमिकता रखने का मांग की।
जयपाल दहिया का कहना है कि उन्होंने बीते माह एचएसआईआईडीसी कार्यालय में जाकर स्थानीय युवाओं की आईएमटी में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में नौकरी देने में प्राथमिक रखने की मांग की थी। वहीं, मारुति प्लांट में भी इसे सुनिश्चित करने की बात कही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उनकी बैठक मारुति प्लांट में कंपनी के अधिकारियों से हुई। खाप प्रधान जयपाल का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देना होगा। ऐसा नहीं होने पर यहां पर स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों का क्या फायदा है।
खाप प्रधान का कहना है कंपनी की तरफ से पहले से ही स्थानीय युवाओं के नौकरी दिए जाने की बात कही गई है जिस पर उनकी तरफ से संबंधित युवाओं का रिकॉर्ड मांगा गया है। इससे स्थानीय युवाओं की औद्योगिक इकाइयों में भागीदारी का पता चल सकेगा।
इस अवसर पर राणा खाप प्रधान विनोद राणा, धर्मबीर, जयसिंह व पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मौजूद रहे।