फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम विंडो पर शिकायत के बाद हटाए गए अवैध लगे गेट

Tue, 02 Jun 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित बसंत विहार की गलियों में अवैध रूप से लगाए गए लोहे के गेटों को हट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। बसंत बिहार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गलियों और सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से लगाए गए 10 से ज्यादा गेट नगर पालिका ने हटवा दिए हैं। सीएम विंडो पर शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
शहर के कई लोगों ने सीएम विंडो को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि बसंत बिहार व अन्य क्षेत्रों की गलियों व सार्वजनिक रास्तों पर अवैध रूप से गेट लगाए गए हैं। इनके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कुछ गेट रात के समय बंद कर दिए जाते थे जबकि कई गेट दिन में भी बंद रहते थे। इससे आम नागरिकों, वाहन चालकों और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
शिकायत में यह भी बताया गया था कि इस संबंध में पहले कई बार नगर पालिका को लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन लंबे समय तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला सीएम विंडो तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगरपालिका सचिव प्रदीप और एमई राहुल मोर के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्गों पर लगे अवैध लोहे के गेटों को वेल्डिंग मशीन की सहायता से काटकर हटाया गया।
नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने चेताया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें