फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सदन में राई को सब डिवीजन का दर्जा देने की मांग उठाई

Fri, 19 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- चंडीगढ़ ​​स्थित हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र से संबं​धित मुद्दों को सदन में
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राई की विधायक कृष्णा गहलावत ने क्षेत्र से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों को सदन में उठाया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं व सामाजिक सम्मान से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

विधायक ने सबसे पहले राई को सब डिवीजन का दर्जा दिए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि राई क्षेत्र की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। औद्योगिक, शैक्षणिक व आवासीय गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं।
वर्तमान प्रशासनिक ढांचे के कारण आमजन को तहसील व अन्य कार्यालयों के कार्यों के लिए भटकना पड़ता है। यदि राई को सब-डिवीजन घोषित किया जाता है तो प्रशासनिक सुविधाएं क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। यह मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की है जिसे अब पूरा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

कुंडली व बहालगढ़ क्षेत्र में पेयजल की समस्या : दूसरे मुद्दे में विधायक ने कुंडली व बहालगढ़ क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की किल्लत है। बढ़ती आबादी व औद्योगिक विस्तार के बावजूद जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। इससे लोगों को निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें