फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जैस्मिन-धात्री ने जीता टेनिस का युगल खिताब

Fri, 19 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत के राई ​स्थित खेलकूद विश्वविद्यालय में आयोजित टेनिस प्रतियोगिता के महिला युगल म
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित आईटा महिला रैंकिंग एवं एक लाख रुपये की प्राइज मनी टेनिस प्रतियोगिता में देश की उभरती और अनुभवी महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता के महिला युगल फाइनल में जैस्मिन रावत और धात्री दवे की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। खेल विश्वविद्यालय परिसर में खेले गए युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैस्मिन रावत और धात्री दवे ने भूमिका रोहिल्ला और प्रियंशी कटियाल की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया। वीरवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव प्रोफेसर अलकनंदा अशोक मुख्य अतिथि रहीं। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले भी रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में जैस्मिन रावत ने आकांक्षा घोष को 4-6, 7-5, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में यशिका शौकीन ने आरुषि महेंद्र रावल को 6-2, 6-1 से मात दी। शुक्रवार को जैस्मिन और यशिका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें