फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेलेंटाइन सप्ताह शुरू होने से बाजारों में बढ़ी गुलाब व चॉकलेट की मांग

Wed, 07 Feb 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- शेखर, दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। फरवरी में युवाओं को जिसका बेसब्री से इंतजार रहता है, उस सप्ताह यानी वेलेंटाइन वीक का बुधवार को रोज डे के साथ आगाज हो गया। रोज डे पर युवाओं ने गुलाब के फूलों की खरीदारी की। यही कारण रहा कि इस दिन 20 से 30 रुपये में बिकने वाला गुलाब 50 से 150 रुपये तक बिका। फूल विक्रेताओं ने भी विभिन्न रंगों के गुलाब से अपनी दुकानों को सजाया हुआ था। इनमें लाल रंग के गुलाब की ज्यादा मांग रही।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक को लेकर बाजार में भी खुमारी छाई हुई है। इस सप्ताह युवाओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की है। आकर्षक गिफ्ट आइटमों से दुकानें सजी हुई हैं। वेलेंटाइन वीक में हर दिन को खास तरीके से मनाने के लिए युवा वर्ग में तैयारियों में जुटा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इस सप्ताह का हर दिन अपना अलग महत्व लेकर आ रहा है। जिसे देखते हुए विशेष तैयारियां की गई है, जिससे युवाओं को आकर्षित किया जा सके। रोज डे पर युवाओं के साथ नवदंपतियों ने भी एक दूसरे को फूल भेंट किए। दुकानदारों का कहना है कि इस बार वेलेंटाइन सप्ताह पर नए गिफ्ट और अन्य तमाम चीजें हैं, जिन्हें युवा पसंद कर रहे हैं।
वेलेंटाइन वीक : कब कौनसा दिन
08 फरवरी : प्रपोज डे

09 फरवरी : चॉकलेट डे

10 फरवरी : टेडी डे

11 फरवरी : प्रॉमिस डे

12 फरवरी : हग डे

13 फरवरी : किस डे

14 फरवरी : वेलेंटाइन डे

फूलों व आकर्षक गिफ्ट्स से सजी दुकानें

वेलेंटाइन सप्ताह का स्वागत करने के लिए बाजार में विभिन्न तरह के गिफ्ट व फूलों की दुकानें सजी हुई हैंं। युवाओं को सबसे ज्यादा टेडी बियर, मैसेज लिखे कॉफी मग, फोटो फ्रेम व अन्य युगल गिफ्ट काफी पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही फूलों की भी डिमांड भी बढ़ गई है। जिन में गुलाब, टाटा गुलाब के गुलदस्ते व सिंगल फुल की एडवांस बुकिंग की जा रही हैं।
विज्ञापन


यह रहे गिफ्ट व फूलों के दाम

ग्रीटिंग कार्ड्स : 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक
सिंगल गुलाब : 50 से 150 रुपये तक
गुलदस्ता : 150 रुपये से दो हजार रुपये तक
टेडी बियर : 50 से 5000 रुपये तक
मैसेज लिखे कॉफी मग : 150 से 600 रुपये तक
फोटो फ्रेम : 50 से 3000 रुपये तक
इलेक्ट्रॉनिक्स सीनरी : 500 से 5000 रुपये तक
हाथ घड़ी : 500 से 1500 रुपये तक


-रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। इसे लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। इस समय टेडी बियर, कपल गिफ्ट, फोटो फ्रेम, मैसेज लिखे कॉफी मग युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। इनकी ज्यादा डिमांड हैं।

-शेखर, दुकानदार

-वेलेंटाइन सप्ताह में फूलों की डिमांड बढ़ जाती है। इन दिनों गुलाब की ज्यादा मांग रहती है। इस सप्ताह में सभी दिनों का अलग-अलग महत्व है। युवा फूल व गुलदस्तों की एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन


-श्रवण कुमार, दुकानदार

फोटो 32- शेखर, दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें