फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मानव अंग तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गोहाना में मारा छापा, दो लोगों को ले गए साथ

Mon, 30 May 2022 01:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस टीम गोहाना में श्री रामचंद्रा अस्पताल में पहुंची थी। पुलिस ने अस्पताल से सामान जब्त किया है। दो लोगों को अपने साथ लेकर गई है। 
विज्ञापन
गोहाना में अस्पताल पर छापा मारने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की टीम ने मानव अंग तस्करी के मामले में रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में पानीपत रोड स्थित श्री रामचंद्रा अस्पताल में छापा मारा। पुलिस ने अस्पताल से सामान जब्त किया और अस्पताल के संचालक समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई। अस्पताल संचालक की भूमिका के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली के हौज थाना की पुलिस मानव अंग तस्करी के मामले में शिकायतकर्ता को साथ लेकर रविवार सुबह गोहाना पहुंची। पुलिस के साथ एफएसएल और लैब विशेषज्ञों की टीम भी रही। स्थानीय पुलिस की सहायता से श्री रामचंद्रा अस्पताल में छापा मारा। जांच देर शाम तक चली। पुलिस ने अस्पताल में उपकरणों और रिकॉर्ड को बारीकी से खंगाला।

टीम ने अस्पताल से विभिन्न तरह का सामान जब्त किया। पुलिस अस्पताल के संचालक डॉ. सोनू रोहिल्ला और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई। दिल्ली पुलिस की टीम अस्पताल के बाद एक होटल में भी गई। बताया गया है कि इस मामले में शामिल व्यक्ति घटना के दौरान होटल में रखा था।
विज्ञापन


होटल से व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाई गई। दिल्ली पुलिस ने किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत नहीं की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के लोगों की भीड़ लगी रही। लोग बता रहे थे अस्पताल में रात को लोगों का आना-जाना होता था। करीब दो साल पहले अस्पताल शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें