फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepawali 2023: शुक्र प्रदोष और धनतेरस का बन रहा शुभ संयोग, देखें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Fri, 10 Nov 2023 10:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पंडित अमित शोनक ने बताया कि इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिन स्थिर लग्न और प्रदोष काल में खरीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Shubh Muhurat For Shopping - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार शुक्र प्रदोष व धनतेरस का शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख, प्रीति व अमृत योग भी बन रहा है। इसमें पूजा और खरीदारी का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शोनक ने बताया कि इस दिन सोना-चांदी, स्टील, फूल, पीतल के बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना गया है। धनतेरस पर यमुना नदी में स्नान का भी विशेष महत्व है।

विज्ञापन


पंडित अमित शोनक ने बताया कि इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन आभूषण, बर्तन, झाड़ू खरीदना प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। पंडित अमित शोनक ने बताया कि त्रयोदशी 10 नवंबर को सुबह 11:47 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी। धनतेरस का पर्व प्रदोष काल में मनाया जाता है, इसलिए यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिन स्थिर लग्न और प्रदोष काल में खरीदारी करनी चाहिए।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त
शुक्रवार को धनतेरस के दिन 12:49 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्थिर लग्न है। दूसरा शाम 5:48 बजे से देर रात तक है। वहीं दोपहर 12:06 बजे से शाम 5:27 बजे तक अभिजीत मुहूर्त व शुभ की चौघड़िया है। शाम को 4:08 बजे से 5:24 बजे तक शुभ की चौघड़िया है। रात 8:48 बजे से 10:27 बजे तक लाभ की चौघड़िया है। धनतेरस पर शुक्र प्रदोष योग व प्रीति योग शाम 5:06 बजे से पूरी रात है। शुक्रवार को शुभकर्तरी, वरिष्ठ, प्रीति, सरल, सुमुख व अमृत योग बन रहा है। धनतेरस पर दोपहर 12:56 से 2:06 बजे तक और शाम को 4:16 से 5:26 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें