फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा केवल मंत्र नहीं, मनुष्य के भीतर नये जीवन का है उद्घाटन : शंकराचार्य

Sat, 29 Nov 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रम में दीक्षा सत्र के दौरान प्रवचन करते श्री गोव
विज्ञापन
सोनीपत। श्री गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि दीक्षा केवल मंत्र नहीं, मनुष्य के भीतर नये जीवन का उद्घाटन है। शंकराचार्य ने आधुनिक समाज के प्रमुख संकटों मानसिक अव्यवस्था, मूल्य द्वंद्व, विलासी जीवन के आकर्षण, शिक्षण व्यवस्था में भ्रम, राष्ट्रधर्म से दूरी के समाधान पर वैदिक दृष्टि से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शंकराचार्य शुक्रवार को सेक्टर-14 में आयोजित दीक्षा सत्र के दौरान श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान स्वागत संध्या में 1008 दीपों के समूह से आरती ने विविध दिशाओं में प्रज्वलित दिव्य ज्योतियां व वैदिक मंत्रों की गूंज ने परिसर को एक वैदिक युग की पवित्रता से भर दिया। शिवा शिक्षा सदन के निदेशक अरुण वीरेंद्र बंसल की ओर से सेक्टर-14 में शंकराचार्य के प्रवास का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें