सोनीपत। हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शुक्रवार को उद्यमिता एवं नवाचार पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) डीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान में उद्यमिता और नवाचार रोजगार सृजन के प्रमुख आधार बन चुके हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा स्टार्टअप एवं इनोवेशन के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों को नवीन विचारों को प्रोत्साहित करने और उन्हें प्रोजेक्ट व स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. आशु बंसल, डॉ. पुनीत पहूजा, गौरव अग्रवाल, चिराग रोहिल्ला, आशीष दहिया, नवीन शर्मा, रवि शर्मा और तुषार सैनी भी मौजूद रहे।