फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार एएनएम की मौत, डेंगू रिपोर्ट थी पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में एएनएम की मौत के बाद शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव जाहरी स्थित स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर पर तैनात एएनएम की मंगलवार को मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार-जुकाम से पीड़ित थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सोमवार को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसके टेस्ट करवाए। टेस्ट में एएनएम की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। चिकित्सक ने महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रीत विहार निवासी संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी मुकेश (37) स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत कार्यरत थी। उसकी ड्यूटी फिलहाल में गांव जाहरी स्थित सब सेंटर पर थी। कई दिनों से खांसी, जुकाम व बुखार आ रहा था। 20 सितंबर को तेज बुखार आ गया। उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने टेस्ट लिखे। टेस्ट करवाने के बाद उनकी रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाई। चिकित्सक ने रोहतक पीजीआई व दिल्ली अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर रोहतक पीजीआई में जा रहे थे। शहर के आईटीआई चौक के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर वह उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी।
सैंपल जांच के लिए भेजे
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने निजी अस्पताल में करवाए उपचार के कागजात परिजनों से मांगे। निजी अस्पताल में करवाए गए टेस्ट में महिला डेंगू पॉजिटिव मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि करने के लिए सैंपल लेकर महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां व मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
बुखार होने के चलते एएनएम को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां टेस्ट के बाद डेंगू पॉजिटिव व सिर में अन्य बीमारी होने की बात सामने आई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

- डॉ. जयभगवान जाटान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें