फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ के पास 15 सौ फीट गहरी खाई में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
अनिल कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव जठेड़ी से दोस्तों के साथ उत्तराखंड में घूमने गए युवक की 15 सौ फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक का शव गांव में लाया गया। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी निवासी अनिल अपने दोस्त अरुण, रजनीश व सचिन के साथ सोमवार को कार से उत्तराखंड गया था। वह बुधवार को बद्रीनाथ के पास उखीमठ के गांव कंठा के पास थे। दोस्तों ने बताया कि अनिल एक पत्थर पर बैठा हुआ था। जिस पत्थर पर अनिल बैठा था, उसके नीचे करीब तीन हजार फीट से ज्यादा गहरी खाई थी। अचानक से अनिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने इसकी सूचना उत्तराखंड पुलिस को दी। देर शाम को करीब 15 सौ फीट गहरी खाई में उसका शव उलझा हुआ मिला। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। जिस कारण अनिल की मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। अनिल के पास एक बेटी है। बेटी का 15 जनवरी को दूसरा जन्मदिन है। बेटी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही पिता का शव घर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें