सोनीपत में एमबीबीएस-एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के अनुसार मृतका हिसार के सातरोड की रहने वाली बताई जा रही है, जो भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनीपत के गोहाना के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिसार के सातरोड की रहने वाली मनीषा (24) भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बने कमरे में अकेली रहती थी। शनिवार सुबह मनीषा का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। छात्रा का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना से विवि में हडक़ंप मच गया। मामले से खानपुर महिला थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।