फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पाई माइनर में मिला बच्चे का शव, गांव गोपालपुर के ग्रामीण सुबह घूमने गए तो डेड बॉडी देखकर निकाला बाहर

Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव गोपालपुर के ग्रामीण बुधवार सुबह घूमने के लिए पाई माइनर की तरफ गए तो उन्हें माइनर में एक बच्चा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद एसआई हरिप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा से गोपालपुर मार्ग पर स्थित पाई माइनर में सुबह एक बच्चे का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव गोपालपुर के ग्रामीण बुधवार सुबह घूमने के लिए पाई माइनर की तरफ गए तो उन्हें माइनर में एक बच्चा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद एसआई हरिप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार उम्र करीब तीन वर्ष है। बच्चे ने नीले रंग की टी-शर्ट और निक्कर पहन रखी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें