फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डांडिया उत्सव कल, लक्की ड्राॅ भी निकाले जाएंगे

Mon, 07 Oct 2024 06:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नवरात्र महोत्सव पर शहर में 9 अक्तूबर को मां दुर्गा पूजा के साथ संकीर्तन व डांडिया उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित सोनीपत धाम खाटू श्याम मंदिर व नरेंद्र नगर के शिव मंदिर में डांडिया उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डांडिया उत्सव में करीब 100 जोड़ाें के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
सोनीपत धाम की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियाें ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर डांडिया उत्सव का आयोजन भजन गायिका प्राची सखी, सोनू सांवरिया व सीए अनुज मंगला के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे मां दुर्गा पूजन के साथ की जाएगी। संकीर्तन के साथ डांडिया उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन लक्की ड्रा भी निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, नरेंद्र नगर के शिव मंदिर में होने वाले डांडिया उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर प्रबंधन समिति ने बैठक की। अध्यक्ष सूरजभान ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर शिव मंदिर सुधार समिति की ओर से दुर्गा पूजा व डांडिया उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा पूजा की शुरुआत षष्ठी तिथि 9 अक्तूबर को देवी मां के आगमन व नगर भ्रमण के साथ की जाएगी। इसे महालय भी कहा जाता है।
विज्ञापन

सिंदूर खेला परंपरा के बाद होगा मातृ शक्ति का विसर्जन
सप्तमी को प्रात: मां दुर्गा आसन ग्रहण करेंगी। सप्तमी व अष्टमी पर दोपहर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महाआरती की जाएगी। रात्रि में मातृ शक्ति मां दुर्गा के समक्ष संकीर्तन व डांडिया उत्सव मनाया जाएगा। नवमी पर आरती के पश्चात सिंदूर खेला की परंपरा निभाते हुए देवी मां के स्वरूप का नगर भ्रमण के बाद विसर्जन किया जाएगा। बैठक में महासचिव अनिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र वत्स, वरिष्ठ सदस्य राज सिंह, विक्रम गर्ग, पंडित लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, विजय वर्मा व घनश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें