फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दादर एक्सप्रेस 9 तो मालवा एक्सप्रेस पौने दो घंटे रही लेट

Thu, 17 Jul 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में हो रही देरी में सुधार नहीं हो रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से यात्रा प्रारंभ करने के बावजूद सोनीपत स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण सवारी गाड़ियों भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली अप-डाउन रूट पर बुधवार को आधा दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें व सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से करीब एक से 9 घंटे तक की देरी से चलीं। एक्सप्रेस ट्रेनों के कारण छोटे रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।
ट्रेनों की बढ़ती लेटलतीफी के कारण रोजाना अधिकतर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। यात्रियों ने रेल प्रबंधन से मांग की, कि ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित ट्रेनें
ट्रेन देरी
दादर एक्सप्रेस 9:02 घंटे

आम्रपाली एक्सप्रेस 1:26 घंटे

बठिंडा एक्सप्रेस 1:02 घंटे

नेताजी एक्सप्रेस 1:18 घंटे

सवारी गाड़ी 1:49 घंटे

64001 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे

64531 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे
अंबाला-दिल्ली की प्रभावित ट्रेनें
मालवा एक्सप्रेस 1:38 घंटे
जम्मू मेल एक्सप्रेस 1:02 घंटे
64454 सवारी गाड़ी 2:02 घंटे
64454 सवारी गाड़ी 1:05 घंटे

64536 सवारी गाड़ी 1:01 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें