फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर 14 को पहुंचेगी साइक्लोथॉन

Wed, 02 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर 14 अप्रैल को साइक्लोथॉन रोहतक से जिला सोनीपत में प्रवेश करेगी। यह गांव सिसाना, खरखौदा, झरोठ, रोहट से होते हुए सोनीपत शहर में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का भव्य स्वागत किया जाएगा। साइक्लोथॉन जिलावासियों को नशे के खिलाफ संदेश देगी।
विज्ञापन


साइक्लोथॉन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशामुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। इसके लिए युवाओं,विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन रूट पर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्था पूरी की जाएं। साइक्लोथॉन रूट पर जगह-जगह भव्य स्वागत की व्यवस्था की जाएगी।

उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम से जुड़ने व साइक्लोथॉन में भागीदारी के लिए हरियाणा उदय पोर्टल https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर पंजीकरण करें। इससे नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर फैले। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि इस मुहिम के साथ ग्राम पंचायतों को जोड़ने के साथ लोगों को यात्रा के बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान नगराधीश डॉ. अनमोल, चीनी मिल आहुलाना की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा, एडीआईओ विजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें