फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 2.25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झिंझौली के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी के खाते से सवा दो लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जब वह पासबुक में एंट्री करवाने बैंक में गए तो ठगी का पता चला। मामले की शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

झिंझौली निवासी नरेंद्र सिंह का कहना है कि वह सेवानिवृत्त फौजी है और अब प्राईवेट नौकरी करते हैं। उसने हलालपुर गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपना खाता खुलवाया हुआ है। इसमें उसकी पेंशन भी आती है। उसने 15 दिसंबर को अपने एटीएम से बवाना में पांच हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह अपनी पासबुक में एंट्री करवाने के लिए बैंक चला गया। एंट्री करवाने पर उसे पता चला कि 3 नवंबर से 17 दिसंबर तक उसके बैंक खाते से एक के बाद एक निकासी होते हुए 2 लाख 25 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसका उसे पता नहीं है। पूर्व सैनिक द्वारा मामले की शिकायत सैदपुर पुलिस चौकी को दी गई है। पूर्व सैनिक ने अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें