फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: साइबर अपराधियों पर कसेगी नकेल, सोनीपत में खुला साइबर थाना, 25 पुलिसकर्मी किए गए तैनात

Sat, 25 Jun 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में अब तक साइबर सेल काम कर रहा था, अब थाना भी खोला गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार को साइबर थाने की कमान सौंपी गई है। यहां 25 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी ने कहा कि साइबर ठगी के मामलों की जांच में तेजी आएगी।  
विज्ञापन
: सेक्टर-23 चौकी जहां अब साइबर थाना खोला जाएगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में साइबर अपराध कम करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने साइबर थाना स्थापित कर दिया है। अभी तक सोनीपत रोहतक साइबर थाने के अधीन आता था। सेक्टर-23 चौकी के भवन में स्थापित होने वाले साइबर थाने में 25 विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सेक्टर-23 पुलिस चौकी को खत्म करके सिटी थाने में मर्ज कर दिया गया है। साइबर थाना पहली जुलाई से कार्य शुरू करेगा। 

विज्ञापन


साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में पांच साल में साइबर क्राइम में कई गुना वृद्धि हुई है। अभी तक साइबर सेल की मदद से साइबर अपराधियों का पता लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाते थे। साइबर क्राइम ज्यादा होने व साइबर अपराधियों का जाल कई राज्यों तक फैला होने के चलते अपराधी जल्द पकड़ में नहीं आते थे।

ऐसे में एसपी ने पिछले दिनों जिले के प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क स्थापित की थी, लेकिन उससे भी साइबर अपराध पर नकेल नहीं लग सकी थी। साइबर सेल की टीम ज्यादातर तकनीक कार्य संभाल रही थी। ठगी करने वालों की लोकेशन, उनके द्वारा हड़पी गई धनराशि को ट्रांसफर करने वाले खातों की जानकारी, संबंधित खाताधारकों की जानकारी और साइबर ठगी में प्रयुक्त नंबरों की पहचान निकालती थी। साइबर ठगी का गैंग कई राज्यों में रहकर वारदात को अंजाम देता है, ऐसे में स्टाफ की कमी से साइबर सेल की टीम वहां पर नहीं पहुंच पाती थी। ऐसे में एसपी ने अब साइबर थाना स्थापित किया है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों की टीम हुई तैनाती 
पुलिस अधीक्षक ने आर्थिक शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को साइबर थाने का पहला प्रभारी तैनात किया है। थाने में 25 पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है। इनमें से ज्यादातर साइबर क्राइम के विशेषज्ञ व तकनीक के जानकार हैं। इससे साइबर ठगी होने के तत्काल बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो जाएगी। एसपी कार्यालय में स्थापित साइबर सेल पहले की तरह कार्य करता रहेगा। वह साइबर थाने के साथ ही जिले के सभी थानों के साइबर क्राइम के मामलों में तकनीकी मदद करता रहेगा। 

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के चलते इसके लिए अलग थाना बनाया गया है। साइबर थाना बन जाने से अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सकेगा। वहीं ट्रांसफर की गई धनराशि को भी प्राप्त किया जा सकेगा। साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।  -हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें