संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सीटीएम सिमरन की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 6 शिकायतें आईं। सभी की सुनवाई करते हुए सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
झुंडपुर निवासी शिकायतकर्ता ने उपायुक्त को शिकायत दी कि उसके बेटे का आरटीई के तहत स्कूल अलॉट हुआ था लेकिन स्कूल प्रशासन एडमिशन देने से मना कर रहा है। उनके बच्चे का आरटीई के तहत नियमानुसार दाखिला करवाया जाए।
हुल्लाहेड़ी निवासी ने शिकायत दी की गलियों के साथ-साथ नालियां भी बनवाई जाएं ताकि पानी खुले में न बहे। भदाना निवासी ने शिकायत दी कि उनके गांव में उपजाऊ सामलात भूमि पर अवैध खनन हो रहा है, उसे रोका जाए। सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए सीटीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें।