संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में 4 और 5 मई को आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज एनसीसी फेस्ट में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने रनरअप ट्रॉफी के साथ कुल 38 मेडल जीतकर कॉलेज एवं एनसीसी यूनिट का नाम रोशन किया है।
फेस्ट के विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक आयोजनों में कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
स्क्वाड ड्रिल (9+1) में टीम ने दूसरा, ग्रुप डांस में 17 कैडेट्स ने ऊर्जावान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दूसरा हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में भी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पंजाबी डुएट में शिवानी और अन्नु ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सोलो डांस में आरजू ने द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में इशिका ने द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, डिक्लामेशन में मानसी ने द्वितीय, निबंध लेखन में अर्पिता ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय और हरियाणवी डुएट में दिशा व नाजुक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज वापसी पर प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन नीतू नसीयर दूहन ने सभी कैडेट्स का स्वागत किया।