फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, गन्ने की 18 एकड़ फसल जली

Thu, 02 Mar 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में मंगलवार देर रात गन्ने के खेतों में अचानक आग लग गई। आग लगने से गांव के तीन किसानों की करीब 18 एकड़ में गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने आग लगने की सूचना दमकल केंद्र पर फोन पर दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। किसानों ने कहा कि खेत से ऊपर से गुजर रहे तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

किसान राजबीर, आनंद व धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने खेतों में गन्ने की फसल लगा रखी है। उनके खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही हैं। मंगलवार देर शाम बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से गन्ने के खेत में आग लग गई। जल्द ही आग ने सभी खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से राजबीर और आनंद के 7-7 एकड़ और धर्मेंद्र की 4 एकड़ में गन्ने की फसल जल गई। खेतों में आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग ज्यादा क्षेत्र में फैलने के कारण किसान काबू नहीं कर पाए। दमकल कर्मचारी कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग बुझाने तक ज्यादातर फसल जल चुकी थी। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही से आग लगी है। उन्होंने आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें