फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली में आपराधिक वारदात पर लगेगा अंकुश, 50 से ज्यादा स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी

Sat, 09 Aug 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के कुंडली ​स्थित वार्ड नंबर पांच में निर्माण कार्य के शुभारंभ पर मौजूद नपा चेयर - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा और आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। पूरे क्षेत्र को डिजिटल सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा। क्षेत्र में हाईटेक सीसीटीवी लगाने के लिए प्रारंभिक चरण में 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थान चिह्नित किए गए। अत्याधुनिक हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी लगाए जाएंगे जो 24 घंटे निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरपर्सन शिमला देवी ने नपा अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ क्षेत्र का मुआयना कर सीसीटीवी लगाने के मुख्य स्थानों का चयन किया। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, यातायात जोन और अपराध संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाना समय की मांग है।
इससे न केवल अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि सड़क हादसों और चोरी जैसी घटनाओं की मॉनिटरिंग भी संभव होगी। सीसीटीवी से क्षेत्र की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा, जहां प्रशिक्षित ऑपरेटर मॉनिटरिंग करेंगे। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए विशेष टीम भी गठित होगी।
विज्ञापन


नपा क्षेत्र में सीसीटीवी लगने से चोरी, छीना-झपटी, सड़क हादसों और झगड़ों जैसी घटनाओं में कमी आएगी। नगरपालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ महीने में सभी चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर उन्हें पूरी तरह संचालित कर दिया जाए।
भविष्य में बढ़ेगा दायरा

नपा चेयरपर्सन शिमला देवी ने बताया कि इस पहल से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। आने वाले समय में सीसीटीवी का दायरा बढ़ाकर छोटे वार्ड और गली-मोहल्लों तक किया जाएगा ताकि सुरक्षा का जाल पूरे क्षेत्र में फैल सके।
नपा चेयरपर्सन ने सूरज काॅलोनी में रास्ते का निर्माण कराया शुरू
नपा चेयरपर्सन ने वार्ड नंबर 5 में सूरज कॉलोनी मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने नारियल तोड़कर निर्माणकार्य की शुरुआत की। इस दौरान पार्षद निरंजन, नरेश खत्री ,दीपक शर्मा, रोहित आर्यन, प्रदीप जयंत, हर्ष भारद्वाज, प्रवीण खरब, प्रवीण खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें