फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगरपालिका ने नौ आरओ प्लांट संचालकों को नोटिस भेजकर मांगे दस्तावेज

Sat, 09 Aug 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में बिना अनुमति चल रहे आरओ प्लांट संचालकों की जांच के लिए नगरपालिका ने नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। गन्नौर शहर में नौ प्लांट संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। अब प्लांट संचालकों को सात दिन में जरूरी कागजात लेकर नगरपालिका कार्यालय में प्रस्तुत होना होगा। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि आरओ प्लांट को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर जांच की जाएगी। नपा क्षेत्र में किसी तरह का व्यापार करने से पहले ट्रेड लाइसेंस बनवाना जरूरी है। इस संबंध में एसडीएम प्रवेश कादियान ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर नगरपालिका ने टीम ने आरओ प्लांट संचालकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है।
नांदल आरओ रेहडा बस्ती, श्री गणेश आरओ साई पार्क के सामने, ए-वन आरओ बीएसटी रोड, दहिया आरओ नजदीक विद्या देवी अस्पताल, श्रीजी आरओ नजदीक विद्या देवी अस्पताल, कृष्ण आरओ छोटी मंडी, सरोहा आरओ सिविल अस्पताल वाली गली, शिवाय आरओ गढ़ी केसरी, अमित आरओ निकट प्रणामी मंदिर को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें